Shocking Facts About Alexander The Great

Shocking Facts About Alexander The Great

                 इतिहास का वह अकेला ऐसा इंसान था जिसे विश्व विजेता के तौर पर याद किया जाता है Alexander the great ( सिकंदर महान) पहला ऐसा इंसान जिसने पूरी दुनिया को जीतने का सपना देखा था जिसने कभी कोई भी युद्ध नहीं हारा और भारत में हम उसे सिकंदर महान के नाम से जानते हैं और उसी महान सिकंदर  के बारे में हम 23 ऐसी बातें जानोगे जो शायद ही आपको पता हो।

Fact Number 1

                 सिकंदर महान को इतिहास के 100 सबसे प्रभावशाली इंसानों में गिना जाता है उनको Alexander 3rd और Alexander Macedonian के नाम से भी जाना जाता है एलेग्जेंडर मेसिडोनिया का शासक था मेसिडोनिया प्राचीन ग्रीस में एक साम्राज्य था।

Fact Number 2

                 अलेक्जेंडर नाम ग्रीक भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है पहला है अलेक्सिन जिसका मतलब है, टू प्रोटेक्ट, और दूसरा शब्द है एंड्रॉस, इसका मतलब है मैन, तो एलेग्जेंडर का मतलब हुआ “प्रोटेक्टर ऑफ मैनकाइंड” यानी मानवता का रखवाला।

Fact Number 3

                 यह कहा जाता है कि सिकंदर जिस दिन पैदा हुए थे उसी दिन ग्रीस के “टेंपल ऑफ आर्टेमिस” को जला दिया गया यह किसने और क्यों किया था इस बारे में इतिहास में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती टेंपल ऑफ आर्टेमिस,दुनिया के सात अजूबों में शामिल था।

Fact Number 4

                 अलेक्जेंडर द ग्रेट( सिकंदर) दुनिया के सबसे महान फिलोसोफर में से एक अरस्तु के स्टूडेंट थे जब एलेग्जेंडर 13 साल के थे तब उनकी शिक्षा के लिए उनके पिता ने अरस्तु को चुना था अरस्तु ने अलेक्जेंडर को 3 साल तक पढ़ाया जब तक एलेग्जेंडर 16 साल के हुए, और इसके बाद उनके पिता फिलिप की हत्या हो गई और एलेग्जेंडर मेसिडोनिया की गद्दी पर बैठा अरस्तु ने उसे रिलीजन, मोरल लॉजिक, और फिलॉसफी, की शिक्षा दी।

Fact Number 5

                 अलेक्जेंडर को Heterochromia iridum था जिसकी वजह से उसकी दोनों आंखों का कलर अलग अलग था।

Fact Number 6

                 कुरान शरीफ में एक बादशाह Dhul Qarnayn की कहानी आती है बहुत से स्कॉलर्स का यह मानना है कि यह कहानी अलेक्जेंडर द ग्रेट की ही है मतलब कुरान Dhul Qarnayn नाम से जिस बादशाह का जिक्र आता है शायद वो सिकंदर ही है।

Fact Number 7

                 सिकंदर अपनी पहली जीत से लेकर मृत्यु तक अपराजित रहा वह किसी से नहीं हारा उसकी मिलिट्री इटेक्टिक्स और स्ट्रैटेजिस आज भी दुनिया भर की मिलिट्री अकैडमी में पढ़ाई जाती हैं।

Fact Number 8

                 सिकंदर अपनी मृत्यु तक लगभग उन सभी भूमि में से लगभग आधी भूमि को जीत चुका था जिसकी जानकारी प्राचीन ग्रीस के लोगों को थी, इसके बाद भी वह पृथ्वी के सिर्फ 5% हिस्से को ही जीत पाया था।

Fact Number 9

                 सिकंदर की सेक्सुअलिटी को लेकर कुछ कॉन्ट्रोवर्सी है कुछ हिस्टोरियंस ने उन्हें बाय सेक्सुअल बताया था रोमनएरा के ग्रीक राइटर एथिनीयस ने इस बारे में लिखा था।

Fact Number 10

                 एलेग्जेंडर की तीन पत्नियां थी roxana, barsine, parysatis

Fact Number 11

                 अलेक्जेंडर जब अपनी फ्यूचर वाइफ roxana से मिला था तब वह लव एट फर्स्ट साइट था।

Fact Number 12

                 यह कहा जाता है कि सिकंदर के दो बेटे थे कहा जाता है कि सिकंदर की मृत्यु के बाद दोनों की हत्या कर दी गई थी।

Fact Number 13

                 पर्सिया पर फतह हासिल करने के बाद सिकंदर ने सोचा कि अगर वह पर्सियन लोगों की तरह दिखेगा तो उसे वहां बादशाहत कायम करने में आसानी रहेगी, और वह वहां के लोगों से ज्यादा घुल मिल पाएगा उसने वहां के राजाओं के पहनावे को अपना लिया उसने पर्सिया के लोगों को भी अपनी आर्मी में शामिल करना शुरू कर दिया।

Fact Number 14

                 सिकंदर को सबसे कांटे की टक्कर भारत के राजा पुरु ने दी थी एक ग्रीक हिस्टोरियंस ने राजा पुरु को पोरस नाम दिया है, सिकंदर के विजय रथ को रोकने में पुरु ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी उसने सिकंदर की सेना के मन में खौफ पैदा कर दिया था और उसे भारत से लौटने पर मजबूर कर दिया था।

Fact Number 15

                 सिकंदर की सेना ने व्यास नदी को पार करने से इनकार कर दिया था।

Fact Number 16

                 सिकंदर के पास Bucephalus नाम का घोड़ा था जिसे वो बेहद प्रेम करता था। जब सिकंदर पंजाब आया तो वहां उसके घोड़े की मृत्यु हो गई सिकंदर ने पंजाब में झेलम नदी के किनारे दो शहर बस आए थे उसमें से उसने एक शहर का नाम अपने घोड़े के नाम पर रखा था।

Fact Number 17

                 दुनिया के किसी भी हिस्से को जीतने के बाद एलेग्जेंडर वहां अपने नाम से एक नया शहर बसा कर अपनी जीत को सेलिब्रेट करता था दुनिया भर में लगभग 70 शहरों को उसने अपने नाम पर अलेक्जेंड्रिया नाम दिया था।

Fact Number 18

                 प्लूटार्क जो कि एक ग्रीक हिस्टोरियंस थे वह अपनी बुक “लाइफ ऑफ द नोबल ग्रीक्स एंड रोमन्स” में लिखते हैं कि अलेक्जेंडर के शरीर से बेहद सुखद महक निकलती थी उनके शरीर से इतनी मनोहर सुगंध आती थी कि वह उनके कपड़ों को भी सुगंधित रखती थी।

Fact Number 19

                 सिकंदर ग्रीस के महान कवि होमर से काफी प्रेरित था वह होमर की पोयम इलियट को बड़े शौक से पढ़ता था यह बुक उसे उसके गुरु अरस्तु ने दी थी अलेक्जेंडर उसे हर दिन पड़ता था यहां तक कि वह अपने कैंपेन के दौरान भी हर समय व इसे अपने साथ रखता था।

Fact Number 20

                 23BC मैं सिकंदर की मृत्यु बेबीलोन में हुई थी उसी शहर में जिसे वह अपनी कैपिटल बनाना चाहता था।

Fact Number 21

                 सिकंदर की मृत्यु दुनिया की सबसे बड़ी एक रहस्यमई मृत्यु में से एक है उसने महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था उसकी मृत्यु कैसे हुई इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता कुछ हिस्टोरियंस कहते हैं कि एलेग्जेंडर को जहर दिया गया था, कुछ कहते हैं कि मलेरिया से उसकी मृत्यु हुई थी।

Fact Number 22

                 सिकन्दर की मृत्यु बेबीलोन में हुई थी लेकिन उन्हें कहां दफनाया जाए इसको लेकर काफी विवाद हुआ और आखिर में उनको इजिप्ट के शहर अलेक्जेंड्रिया में दफनाया गया यह शहर एलेग्जेंडर ने ही बसाया था और अपने नाम पर ही इस शहर को नाम दिया था, एलेग्जेंडर के शरीर को एक पत्थर के ताबूत में रखा गया है और उस ताबूत को शहद से भर दिया गया इसके बाद उसे इजिप्ट लाया गया था।

Fact Number 23

                 इजिप्ट के अलेक्जेंड्रिया शहर में सिकंदर की कब्र थी उनके मरने के 600 साल तक उनकी कब्र सारी दुनिया के लोगों के लिए तीर्थ स्थान रही दुनिया के कोने कोने से लोग उनके मकबरे को देखने आते थे फोर्थ सेंचुरी की शुरुआत में सिकंदर की कब्र कहीं गायब हो गई।

Fact Number 24

                 मरने के सदियों बाद तक भी रोम के लोगों के लिए सबसे ज्यादा एडमायर किए जाने वाले ऐतिहासिक शख्स थे यही वजह है कि रोम की कुछ महान हस्तीयां जैसे जूलियस सीजर, मार्क एंथनी, और अगस्त्य ने भी एलेग्जेंडर की कब्र को विजिट किया था।

admin

admin