21 unknown Facts About Taj Mahal | क्या ताजमहल की ये बातें आप जानते हो?

unknown Facts About Taj Mahal

            इंडिया के आगरा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे Taj Mahal के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी इमारत है जिसे प्यार की निशानी भी कहा जाता है। इस इमारत को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं सदी में बनवाया था। जिसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। गुंबद के आकार की इस इमारत को जब आप सिर उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि यह किसी अजूबे से कम नहीं है। जैसे ही आप इससे दूर जाते हैं, यह आपको अपनी ओर आकर्षित करता है।

            यही वजह है कि इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। जैसा की आप सब जानते है की दुनिया का ये सातवा अजूबा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है और इसे लोग दूर-दूर से देखने के लिए आते है। ताजमहल अपनी सुंदरता और भव्यता के कारण दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, जिसके कारण इसको लोग विदेशों से भी देखने के लिए आते है और आज हम आपको इसी अजूबे के बारे में एक नही दो नही बल्कि पूरे 21 Unknown Facts के बारे में बताएंगे

Fact Number 1

            ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था और मुमताज की मृत्यु 14th बच्चे को जन्म देते वक्त हो गई थी।

Fact Number 2

            ताजमहल को 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था, इसके साथ ही ताजमहल को सबसे प्रशंसनीय, उत्तम मानव कार्यों में से एक के रूप में वर्णित किया गया है।

Fact Number 3

            चीन के शेनझेन शहर के पश्चिमी भाग में स्थित विंडो ऑफ़ द वर्ल्ड थीम पार्क में ताजमहल की प्रतिकृति है जो बिल्कुल ताजमहल की तरह दिखती है।

Fact Number 4

            इसके अलावा, ताजमहल से प्रेरित दुनिया की अन्य इमारतें हैं ताजमहल बांग्लादेश, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीबी का मकबरा, अटलांटिक सिटी में ट्रम्प ताजमहल, न्यू जर्सी और मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में त्रिपोली श्राइन मंदिर हैं।

Fact Number 5

            आपको जानकर हैरानी होगी कि ताजमहल लकड़ी पर खड़ा है, यह एक लकड़ी है जिसे मजबूत रहने के लिए नमी की जरूरत होती है और यह नमी ताजमहल के बाईं ओर यमुना नदी से अगर नहीं मिलती, तो ताजमहल अब तक गिर गया होता।

Fact Number 6

             ताजमहल की चारों मीनारों को इस तरह से बनाया गया है कि अगर भूकंप या बिजली जैसी कोई आपदा आती है तो ये मीनारें गुंबद पर बिल्कुल भी नहीं गिर सकतीं, इसीलिए ताजमहल की चारों मीनारें थोड़ी झुकी हुई दिखाई देती हैं।

Fact Number 7

             ताजमहल के बाहर पानी के कुंड में सभी फव्वारे एक साथ काम करते हैं, उनके नीचे एक टैंक है। टंकी भरने के बाद जब दबाव बनता है तो ये फव्वारे एक साथ पानी छोड़ते हैं, जो ताजमहल की सुंदरता में चार चांद लगा देता है।

Fact Number 8

            ताजमहल के निर्माण में 28 प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया है। ये पत्थर बगदाद, Afghanistan, Tibet, Egypt, Russia, Iran आदि कई देशों के अलावा राजस्थान से आयात किए गए थे।

Fact Number 9

            एक बात जो आपको बेहद अजूबी लगे, लेकिन ये सच हर कि ताज दिन में अपना तीन बार रंग बदलता है। रंग में बदलाव रोशनी और समय के आधार पर देखने को मिलता है। ताजमहल सुबह के वक्त गुलाबी और शाम के समय दूधिया सफेद और चांदनी में सुनेहरा दिखाई देता है। अगर आप एक से ज्यादा बार अलग-अलग समय पर ताजमहल देखने गए हैं, तो आपने इस बात पर गौर जरूर किया होगा कि ताजमहल का रंग दिन के समय कुछ और रात एक समय कुछ होता है। अगर आपने ये चीज गौर नहीं की है, तो इस बार जरूर करें।

Fact Number 10 

            ताजमहल के केंद्र में शाहजहाँ और मुमताज महल दोनों की कब्रें हैं। ये कब्रें खाली स्मारक मकबरे हैं और दोनों को नीचे एक कक्ष में अचिह्नित कब्रों में दफनाया गया है क्योंकि इस्लाम में कब्रों की सजावट मना होती है।

Fact Number 11

            सुनने में आपको ये अजीब लगे, लेकिन ताजमहल आगरा में नहीं बनाया जाना था। इससे पहले बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में बनना था, जहां मुमताज की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी, लेकिन दुर्भाग्य से, बुरहानपुर में पर्याप्त संगमरमर की आपूर्ति नहीं हो पाई और इसलिए आखिर में आगरा में ताजमहल बनाने का निर्णय लिया गया।

Fact Number 12

            ताजमहल के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री को 1,000 से अधिक हाथियों की मदद से ले जाया गया था। यह मुख्य रूप से सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर था जिसे परिवहन की आवश्यकता थी, और इसे पूरे भारत और मध्य पूर्व से प्राप्त किया गया था। लाल बलुआ पत्थर फारसी वास्तुकला में आम है और दिल्ली में लाल किला और जामा मस्जिद जैसी अन्य मुगल संरचनाओं में भी इन पत्थरों को देखा जा सकता है, जबकि सफेद संगमरमर का उपयोग परमात्मा के प्रतिनिधित्व के रूप में किया गया था।

Fact Number 13

            ये बात जानकार आपका मजा शायद और बढ़ जाए, आपको बता दें शाहजहाँ सफेद संगमरमर के ताजमहल के अलावा काला ताजमहल भी बनवाना चाहता था। शाहजहाँ ने ताजमहल का कार्य पूरा करने के बाद नदी के उस पार संगमरमर में एक और ताजमहल बनवाने का इरादा बनाया था, लेकिन वो इच्छा शाहजहाँ की पूरी न हो सकी, क्योंकि उसके बेटे औरंगजेब ने 1658 में उसे बंदी बना लिया था।

Fact Number 14

            अगर आपसे पूछा जाए कि ताजमहल और कुतुब मीनार में से कौन ऊंचा है ? तो आप कहोगें कुतुब मीनार। लेकिन ताज महल, कुतुब मीनार से पांच फीट ऊंचा है।

Fact Number 15

            ताजमहल को दूसरे विश्व युद्ध, 1971 के भारत-पाक युद्ध और मुंबई के 9/11 हमले के दौरान चारों ओर से बांस का घेरा बनाकर हरे रंग के कपड़े से ढक दिया था। ताकि दुश्मनों की नजर ताजमहल पर ना पड़े।

Fact Number 16

            ताजमहल को बनाने में उस समय लगभग 3 करोड़ रुपये लगे थे। अगर आज के समय की बात करे तो इसे बनाने में लगभग 7000 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे

Fact Number 17

            ताजमहल को शाहजहाँ ने बनवाया था इस बात का आज तक कोई सबूत नही है।

Fact Number 18

            हिंदुओं के अनुसार ताजमहल वास्तव में एक शिव मंदिर है जिसका असली नाम तेजोमहालय है।

Fact Number 19

            ताजमहल से एक साल में लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

Fact Number 20

            ताजमहल को बनाने में 22 वर्ष लगे थे और इसके निर्माण में लगभग 22 हजार से भी अधिक मजदूरों ने काम किया था।

Fact Number 21

            ताजमहल विश्व मे सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटन स्थल है। यहां पर प्रतिदिन लगभग 12000 लोग इसे देखने आते है। जिनमे लगभग 30% लोग विदेशी लोग होते है।

            तो ये थे ताज महल के कुछ अनसूने रहस्य, वैसे क्या आपने अभी कुछ समय पहले ताजमहल के नाम पर उठी कंट्रोवर्सी के बारे में सुना, अगर सुना है तो उसपर आपका क्या खयाल है, आप इन दावों को कितना सच मानते है की ताज महल एक मंदिर है। यहा तक के श्री पीएन.ओके ने अपनी एक किताब “Taj Mahal Is A Hindu Temple” में ऐसे 100 फैक्ट्स बताए है जिसके तहत उन्होंने ताजमहल को एक हिंदू मंदिर होने का दावा किया है।

admin

admin